फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार लोगों पर मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में केस

Sun, 06 Jul 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपी के खिलाफ मारपीट व एससी/एसटी का केस दर्ज किया है। क्षेत्र के देवरिया गंगा गांव निवासी सिद्धार्थ कन्नौजिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून को वह अपने साथी चंद्रशेखर के साथ नौरंगिया चौराहा खलीलाबाद मार्ग पर खड़े थे।
विज्ञापन

उसी दौरान रात लगभग 10 बजे आशीष व मनजीत निवासी अज्ञात एवं कुशल यादव निवासी विसरापार और अनुराग राय निवासी एकमा दो बाइक से आकर अनायास जाति सूचक शब्द का प्रयोग करके उनको गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उनको मारना पीटना शुरुकर दिया। बचाव में आये साथी चंद्रशेखर को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें