फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीसीएम और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल

Wed, 14 May 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के रूधौली दुर्गजोत मार्ग पर बुधवार को डीसीएम और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां से दो की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सवारी लेकर एक ऑटो रुधौली से बेलहर बाजार की तरफ जा रही थी। अभी राजघाट के पास ही पहुंची थी की सामने से तेज गति से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार इसरार पुत्र रियाज अहमद निवासी बेलहर कला, सचिन गिरी निवासी बहेरा माफी का पैर टूट गया। सुमन निवासी डड़वा का हाथ फैक्चर हो गया। मेंहदी हसन पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी बेलहर कला को चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने सुमन व सचिन गिरी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें