संतकबीरनगर। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी रायसिंह निवासी किड़हरिया, थाना महुली पुलिस ने वारंटी शोभे निवासी वार्ड नंबर 2 राजेन्द्र नगर नगर पंचायत हरिहरपुर और थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी संतराज निवासी छपिया पराग को गिरफ्तार किया। संवाद