धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार में सोमवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर होने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
धनघटा क्षेत्र के गोसैसीपुर निवासी यशवंत (26) और निहैला गांव निवासी मदनपाल (40) पुत्र अमरपाल बाइक से धनघटा से पौली की तरफ जा रहे थे। उसी समय गोरखपुर जिले के रहने वाले अब्दुल (24) पुत्र मकबूल अपनी मां जैनब को बाइक पर बिठाकर पौली से धनघटा की ओर जा रहे थे। शनिचरा बाजार चौक पर दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया गया। जहां से अब्दुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद