फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामले में एक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर/महुली। पुलिस ने चोरी के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महुली पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, एसओ महुली रजनीश राय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने संदीप यादव निवासी नीबाहोरिल, एक नाबालिग आरोपित को एक बाइक व 3,700 रुपये के साथ नाथनगर पशु अस्पताल के पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चमन चौरसिया के अलीनगर स्थित मुर्गी फार्म से अन्य दो आरोपियों चमन चौरसिया निवासी अलीनगर और राधेश्याम निवासी अलीनगर को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चोरी का टुल्लू पंप व 7,370 रुपये बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी को पीड़ित रामचंद्र यादव निवासी सड़हरा ने खेत में लगा मोटर चोरी हो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बिजली के मोटर को संदीप व नाबालिग आरोपित ने रात में चुराया था। उसे बेचने के लिए चमन चौरसिया के फार्म पर लाकर रखा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में तीन आरोपितों को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें