फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : बाजारों में तरह-तरह के तिरंगा सामान की बिक्री शुरू

Sun, 25 Jan 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा तरह-तरह का झंडा-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजारों में तिरंगा झंडा, टी-शर्ट, बिल्ला आदि सामानों की बिक्री तेज हो गई है। युवाओं और बच्चों में उत्साह दिख रहा है। गणतंत्र दिवस पर घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों को सजाया जा रहा है।मांग के अनुसार मिष्ठान विक्रेता लड्डू व अन्य मिष्ठान को तैयार करने में जुटे हैं। शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता मंदिर, बाईपास आदि जगहों पर अन्य बाजारों में झंडा, बिल्ला की सजी दुकानें नजर आईं। दुकानों पर बच्चों से बड़े तक तिरंगा झंडा खरीदते नजर आए। गोला बाजार में गणतंत्र दिवस से जुड़े सामानों के बिक्री का स्टाॅल लगाए संदीप जायसवाल का कहना है कि पहले की अपेक्षा पिछले दो तीन सालों से बिक्री अच्छी हो रही है। अभी तक झंडा, स्टीकर, कैप की मांग अधिक है। स्कूली बच्चे हेयरबैंड, रिस्टबैंड, बिल्ले की मांग कर रहे हैं। विजय ने बताया कि सबसे अधिक झंडा, रिस्टबैंड, कैप और बैज की बिक्री होती है। बाजार में 10 रुपये से लेकर सौ रुपये तक के झंडे हैं। इसमें तिरंगा बैलून बच्चों को सबसे अधिक लुभा रहा है। दुकानदार अजीरूद़्दीन कहते हैं कि स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये तक, रिस्टबैंड 15 रुपये से 40 रुपये, बैज पांच रुपये से 15 रुपये तक का है। बाजार में तिरंगे के अलावा तिरंगे बिल्ले, रिबन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, की रिंग आदि चीजों की भी अच्छी मांग हैं। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है। बड़े झंडों की कीमत 150 से 700 रुपये तक है। इसी तरह कस्बा क्षेत्र की दुकानें भी तिरंगे से सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें