जांच में गंदगी मिलने पर चार सफाई कर्मचारी निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
कांटे (संतकबीरनगर)। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सोमवार को विकास खंड सेमरियावां के तीन गांवों में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच की। जांच के दौरान ही नऊआडीह द्वितीय में गदंगी का अंबार मिला। इससे नाराज डीपीआरओ ने वहां तैनात तीन सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि सेमरियावां क्षेत्र के बूधा कला में शिकायत थी कि शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई हैं। जांच में शौचालय के दरवाजे गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए गए तो उन्हें बदलने का निर्देश दे दिया गया हैं। जबकि अपात्रों को आवास देने व सीसी सड़क निर्माण की शिकायत की भी जांच की गई। जांच में यह दोनों शिकायते निराधार पाई गई। आगे बताया कि टेमा में शिकायत थी कि एक सड़क जो पहले आरईडी ने बनाई थी,उसी पर इंटरलॉकिग कार्य दिखा कर एक लाख तिरसठ हजार निकाल लिया गया हैं। इस संबंध में अभिलेख मांगे गए हैं। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा। आगे बताया कि इसी तरह नऊआडीह द्वितीय में भी वर्ष 2016, 17 और 18 में विकास कार्य में अनियमितता किए जाने की शिकायत हैं। अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख देखने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने बताया कि नऊआडीहा गांव में गदंगी का अंबार लगा पाया गया। जबकि उस गांव में तीन सफाई कर्मी तैनात हैं। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों सफाई कर्मियों को निलंबित करते हुए ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया हैं।