फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
हैंसर सीएचसी में निरीक्षण करते सीएमओं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अनुपस्थित रहे चार कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी व वेलनेस सेंटर औराडाड़ का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने शनिवार को हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व वेलनेस सेंटर औराडाड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुपस्थित थीं। सीएमओ ने अधीक्षक हैंसर को इनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आलोक सिन्हा शनिवार को सुबह करीब 10.45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औराडाड़ पहुंचे। यहां पर निरीक्षण के दौरान संविदा एएनएम पुष्पा देवी व शशिकरण अनुपस्थित थीं। बताया गया कि पुष्पा देवी एक अगस्त से ही नहीं आई हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने वेलनेस सेंटर औराडाड़ का निरीक्षण किया। यहां पर तैैनात स्टाफ नर्स गुड़िया कुमार व प्रियंका गुप्ता भी अनुपस्थित थीं। इन दोनों का भी वेतन रोकने का निर्देश अधीक्षक हैंसर को दिया। साथ ही निर्देश दिया कि कर्मचारियों की उपस्थिति पर कड़ी नजर रखी जाए। हैंसर में पीआईसीयू के निरीक्षण में व्यवस्था ठीक मिली। निर्देश दिया कि यहां पर नियमित रूप से मरीजों को भर्ती कराया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ में मीड डे मील की व्यवस्था भी देखी। यहां पर केवल तीन बच्चे मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें