फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस डिपो, मल्टीप्लेक्स का शिलान्यास, रिंग रोड समेत मिलेंगी कई सौगातें

Sat, 24 May 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों तेज कर दी है। इसके साथ ही ऐसी परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है, जिसका शिलान्यास और लोकार्पण सीएम से कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच शनिवार को डीआईजी बस्ती रेंज, डीएम और एसपी ने मगहर स्थित ग्राउंड का निरीक्षण किया और यहां पर हेलीपैड आदि को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
जिले में मुख्यमंत्री का 27 या 28 मई को संभावित दौरा होना है। इसके लिए प्रशासन स्तर से तैयारियां की जा रही है। सीएम जिले में पूर्ण हो चुकी कई परियोजनाओं को लाेकार्पण कर सकते हैं। इसमें बालू शासन पुल, पायलपार भुअरिया रिंग रोड, पंडित दीनदयाल पार्क, बरईपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा छात्रावास आदि शामिल हैं। इसके साथ ही मीरगंज में बनने वाले बस डिपो और कार्यशाला, शहर में मल्टीप्लेक्स, बालूशासन-जोरवा-चकदही रिंग रोड आदि का शिलान्यास भी होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि प्रशासन इसके लिए विभागीय अधिकारियों को परियोजनाओं की सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें