- परिजनों ढांढस बधाया और सांत्वना देते हुए मदद का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। पूर्व सांसद भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी शनिवार के आकाश पांडेय के घर बरगदवा माफी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बधाया। पूर्व सांसद ने स्वजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
धर्मसिंहवा के बरगदवा माफी के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने के क्रम में शनिवार को जिले के पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी पहुंचे थे। पूर्व सांसद ने एमबीबीएस छात्र रहे आकाश पांडेय के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उन्होंने परिवार के सदस्यों से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामसुभग दूबे, हरगोविंद राय, सुनील पाठक, विनोद दूबे, अष्टभुजा दूबे, रविंद्र नाथ पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।