फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 120 पेड़ काट ले गए वन माफिया, पेड़ काटने के उपकरण बरामद

Mon, 24 Jun 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने छापा मारकर 20 बोटा लकड़ी, बाइक व अन्य सामान मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन माफिया 120 पेड़ काट ले गए। वन विभाग ने जब जांच कराई तो मामला खुला है। रविवार की रात में छापेमारी भी की तो पेड़ काटने के उपकरण बरामद हुए। साथ ही 20 बोटा लकड़ी भी मिली है पर वन माफिया चंगुल में नहीं आए।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र में वन माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार की रात में वन माफिया पेडारी कला के पास चोरी से सरकारी पेड़ काटकर उठा ले गए। सूचना पर वन विभाग ने रविवार की रात छापेमारी की तो बढ़या तथा पंडित पुरवा के बीच में रात के 1:30 पर वन माफिया पेड़ चोरी से काटते नजर आए। वन विभाग की कार्रवाई में मौके से जहां वन माफिया तथा मजदूर फरार हो गए वहीं मौके पर बना माफिया की बाइक, 20 बोटा लकड़ी तथा पेड़ काटने वाली दो मशीन फेटा बरामद कर वन कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया। पेंडारी कला से लेकर घूरापाली ग्राम पंचायत तक लगभग 120 पेड़ सरकारी जो सड़क के पटरी पर लगा हुआ है काट कर उठा ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रेंजर रामसूरत यादव का कहना है कि रात में छापा मारने के दौरान 20 बोटा लकड़ी बन माफिया की बाइक तथा पेड़ काटने वाली मशीन बरामद की गई है। तीन वन माफियाओं को चिह्नित किया गया है। जिनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। शेष पेड़ काट कर जहां बेचे हैं उसे दुकान को चिह्नित करने के साथ ही चोरी के पेड़ कटान को ले जाने वाले पिकअप को भी चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित वन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें