फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की समस्या से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Jun 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर क्षेत्र के बंधुपुर गांव का मामला
विज्ञापन

- लोगों ने पाट दी नाली, सड़क पर फैला पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधुपुर के ग्रामीण जल निकासी की समस्या नहीं होने से परेशान हो गए हैं। रविवार को इसी को लेकर ग्रामीण भड़क गए और प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि अगर जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है। तो वृहद आंदोलन होगा।
ग्राम पंचायत बंधुपुर में बनी नालियां लोगों ने पाट दी है। कुछ जगह नालियों का अस्तित्व खत्म हो गया है। लोगों के घरों से निकलने वाला पानी मुख्य सड़क पर फैल जा रहा है। दूसरी तरफ रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद गांव की मुख्य सड़क पर पानी भर गया। जिससे पैदल चलना दूभर बन गया है। नालियां पटने से जलनिकासी बड़ी समस्या बन गई है। ग्रामीण प्रधान से लेकर ब्लॉक तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर रविवार को ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण संचित शर्मा, रंगीलाल वर्मा, राम नयन शर्मा, नीरज शर्मा आदि ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि राम वृक्ष के घर से ट्रांसफार्मर तक पिच मार्ग पर जलभराव है। इसी तरह गांव के गलियों की सीसी सड़क पर भी पानी फैला हुआ है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें