फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर बेतरतबी वाहनों की भीड़, सड़कों पर जाम

Tue, 11 Dec 2018 12:16 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
फुटपाथ पर बेतरतबी वाहनों की भीड़, सड़कों पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी तो हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इनका अंकुश नहीं है। फुटपाथ पर वाहन खडे़ रहने से व्यस्त इलाके की सड़कें जाम से कराह उठती हैं। यह समस्या आए उत्पन्न होती हैं। फिर भी यातायात पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहते हैं। ऑटो व ई-रिक्शा चालक सक्सेना चौराहे से ही सवारी बैठाते हैं। इस कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

 
जाम के कारण जिला अस्पताल जानेे वाले मरीजों व एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। शहर में मिठाई की दुकानों के आगे हर वक्त दोपहिया वाहनों की कतार लगी रहती है। वहीं ऑटो व ई-रिक्शा चालक बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे अस्पताल एवं भारतीय स्टेट बैंक के सामने सबसे ज्यादा जाम रहता है। इसी प्रकार सक्सेना चौराहे, मउपाकड़, हनुमानगढ़ी, के सामने लाइन से ऑटो चालक खड़े रहते हैं। इससे लोगों को जिला मुख्यालय, अस्पताल व विभिन्न कार्यालयों में जाने या वहां से आने में मशक्कत करनी पड़ती है। यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों पर कर्रवाई की जाती है। वाहन चालक फुटपाथ पर वाहन न खड़ा करें, इसके लिए जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें