मेडिकल स्टोर पर छापेमारीी करते हुए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम । स्रोत - टीम
संतकबीरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश व डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 सतीश कुमार के निर्देशन में किराना स्टोर के साथ ही मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान खजूर, मल्टीविटामिन सीरप, टैबलेट व किशमिश का नमूना एकत्र किया गया।
आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने के उद्देश्य से मेहदावल स्थित अनिल गुप्ता किराना स्टोर से एक सर्वे नमूने खजूर ड्राई फ्रूट्स का व एक सर्वे नमूने किशमिश ड्राई फ्रूट्स का, जोगिंदर किराना स्टोर से एक नमूना सर्वे नमूना किशमिश का व एक सर्वे नमूना खजूर का तथा अयाज अहमद की दुकान से एक सर्वे नमूना खजूर का लिया गया।
सिंह मेडिकल स्टोर तामेश्वर नाथ चौराहा के निरीक्षण के दौरान मल्टीविटामिन सिरप, टैबलेट व फूड सप्लीमेंट की जांच की गई। संबंधित फर्म से बिल प्रस्तुत करने व पंजीकरण को लाइसेंस में परिवर्तित कराए जाने के निर्देश दिए गए। कुल पांच सर्वे नमूने संग्रहीत किए गए। संग्रहीत नमूने को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार मौजूद रहे ।