फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 100 शिक्षक शामिल

Wed, 29 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) तथा एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां में शुरू हो गया। पहले चरण में 100 शिक्षक एवं शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान की ग्रेड स्तर की दक्षता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों का दक्ष होना आवश्यक है।
प्रशिक्षक गणेश प्रसाद, केएन. पांडेय, जफीर अली और सूचित कुमार ने कक्षा चार की नई पाठ्यपुस्तक वीणा सहित अन्य कक्षाओं की एनसीईआरटी पुस्तकों की रूपरेखा, शिक्षण विधि तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नई पुस्तकों के प्रभावी उपयोग और बच्चों की अधिगम क्षमता बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आशीष कुमार गौतम, जर्रार अहमद, अवधेश कुमार, शमीमा खातून, विकास कुमार, असलम हाशमी, आजाद अहमद, पप्पू चंद, शिव कुमार, अवनीश कुमार शुक्ल, दूधनाथ यादव, मुकेश कुमार मौर्य, आजाद हुसैन, प्रतिमा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें