संतकबीरनगर। श्रावण माह एवं शिवरात्रि के अवसर पर तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को सदर टीएसआई परमहंस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग स्थलों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही मेले के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद