डायट में गणित ओलंपियाड के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया-स्रोत डायट
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय स्कूल के 90 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
डॉयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गणित ओलंपियाड में यूपीएस शिवापार की अपेक्षा चौधरी प्रथम, कंपोजिट विद्यालय रमवापुर के राज द्वितीय, यूपीएस लोहरसन के शादाब तृतीय, यूपीएस कैथवलिया के मानस कुमार चतुर्थ तथा पीएमश्री विद्यालय बरौली के अभिषेक पांचवे स्थान पर रहे। यह छात्र अब प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, प्रवक्ता उपेंद्र यादव मौजूद रहे। प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद