फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा केंद्र पर न पहुंचने पर पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो गई। पहले दिन पांच केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे थे। जिस पर परीक्षा केंद्रों पर समस्या हुई। डीआईओएस ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम ने इन पांचो स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसमे से श्रीलाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर काॅलेज के स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुख्य कार्याधिकारी मत्सय नंद किशोर प्रसाद, स्वर्गीय चंद्रभान मिश्र इंटर कॉलेज पटखौली के स्टेटिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ चिकित्साधिकारी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मगहर के डॉ गौरव त्रिपाठी, राजकीय उमावि जामडी के स्टेटिक मजिस्ट्रेट राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार नायक, रामनरेश बुद्धिसागर पब्लिक कान्वेंट आदर्श इंटर कॉलेज के स्टेटिक मजिस्ट्रेट पशु चिकित्साधिकारी पौली डॉ आनंद सिह और एमएम अशरफ इंटर कॉलेज सालेहपुर सेमरियावां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक सांख्यिकीय अधिकारी मनोज कुमार मिश्र की डयूटी लगाई गई की। यह लोग 18 फरवरी की परीक्षा में केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से प्रश्न पत्र आदि खोलने में दिक्कत हुई। इन सभी को वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें