फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप और कार की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बघौली बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ वर्षीय बच्ची समेत पिकअप चालक घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल व आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। आठ अक्तूबर की सुबह करीब 3:40 बजे पिकअप और कार की बघौली बाजार में आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में बेलहर कला निवासी अनु कुमार (27), उनकी पत्नी सरस्वती देवी (25), बेटी श्वेता (8), स्वाती (3) और एकलव्य (2) सवार थे। टक्कर में श्वेता के सिर में हल्की चोट आई।
वहीं, पिकअप में चालक चंद्रभान (25) निवासी बहौरमपुर, थाना रोहनिया, वाराणसी और खलासी अभिषेक (22) निवासी गंगापुर, थाना जनसा, वाराणसी सवार थे। हादसे में चालक चंद्रभान के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि खलासी को भी चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें