फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राहुल गांधी पर बर्बरता, कांग्रेस का मार्च

विज्ञापन
सेमरियावां में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय नेतृत्व में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेमरियावां में पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे भी लगाए।
पैदल मार्च सेमरियावां चौराहे से शुरू होकर ब्लॉक परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जिस तरह से एलओपी राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं के साथ बर्बरता की गई है उससे देश की जनता नाराज है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाना चाहती है जबकि एसआईआर में ज्ञानेश कुमार ने काफी गड़बड़ी की है। उन्होंने कहा कि जब भी आंदोलन हो रहा है तो सरकार उसे पुलिस के बल पर दबाना चाहती है। नेता राहुल गांधी इससे डरने वाले नहीं है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील पांडेय, मोईन अंसारी, अरुण पांडेय, शांति देवी, मुहम्मद परवेज अख्तर, श्याम बिहारी पासवान, मोहम्मद अफसर, मोहम्मद अकरम नजीर, हाजी मोहम्मद नजीर, अतीक सिद्दीकी, मौलाना सेराज अहमद, रियाज अहमद, मोहम्मद कलीम, रियाज अहमद, ईसार अहमद, मोहम्मद तय्यब आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें