पौली ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ अतुल मिश्र उन्होने अनुपस्थिति पाये गई कर्मचारियों स?
- फोटो : KHALILABAD
बीडीओ, एडीओ समेत पांच मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब
- सीडीओ ने पौली ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। ब्लॉक मुख्यालय पौली कार्यालय का मंगलवार को सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई समेत कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई। बीडीओ महाबीर सिंह, एडीओ अखिलेश चौहान व तीन ग्राम सचिव अनुपस्थित मिले। जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिली तो विधिक कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने एक-एक का योजनाओं की समीक्षा की।
सीडीओ ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय से गांव में सफाई के लिए अभियान चलता है और प्रेरित किया जाता है। ऐसे में ब्लॉक परिसर की सफाई बेहतर तरीके से होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, एडीओ आईएसबी अशोक कुमार यादव, विश्वविजय पांडेय, विनय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।