फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को बीआरसी सेमरियावां पर पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सामान्य शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 80 सहायक अध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 16 नवंबर को होगा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की जरूरतों, उनकी शैक्षिक चुनौतियों तथा समावेशी शिक्षा की अवधारणा से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए अनुकूल शिक्षण पद्धतियों, पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव, शिक्षण में तकनीकी एवं आईसीटी के प्रयोग, भाषा शिक्षण की सुगमता तथा सहायक शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। डायट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बीआरसी सेमरियावां पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों से प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं विषयवस्तु की जानकारी ली। साथ ही दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समान अवसर वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, प्रेम शंकर एवं अमित कुमार द्वारा शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य शिक्षकों को इस योग्य बनाना है कि वे सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांग बच्चों को भी समान अवसर देते हुए उनकी क्षमताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर सकें। यह प्रशिक्षण बीएसए अमित कुमार सिंह, डायट प्राचार्य, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्य तथा खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें