संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सिमिनी उर्फ नमन के रूप में हुई। उसे अमरडोभा-रुधौली दुर्गजोत मार्ग से पकड़ा गया। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा गांव निवासी संतोला पत्नी मोहन ने सात सितंबर को बेलहर कला थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी रिंकाली की शादी बेलहर कला थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव निवासी किशन उर्फ श्यामू के साथ हुई थी। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर रिंकाली की हत्या कर दी। संवाद