संतकबीरनगर। जिले के 83 ऐसे स्कूल है जिन्होंने अपने वाहनों का फिटनेस जांच नहीं कराया है। डीआईओएस ने इन स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए फिटनेस जांच दो दिन में कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद अगर कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व कमी लाए जाने को लेकर सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। स्कूली वाहनों के फिटनेस कराने का निर्देश पूर्व में दिया गया था। 22 जुलाई तक स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच हुई। ज्यादातर वाहनों के फिटनेस सही किए गए, लेकिन 83 स्कूलों के वाहनों के फिटनेस अभी भी अधूरे हैं। जो सही नहीं है।
परिवहन विभाग ने इन वाहनों का फिटनेस कराए जाने के लिए पत्र लिखा है। जिसके क्रम में इन स्कूल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि अपने स्कूली वाहनों का फिटनेस दो दिन में कराकर उसकी सूचना कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। अगर फिटनेस नहीं कराते हैं तो कोई घटना होने पर उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।