फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिम्मेदार कर रहे न्यायालय की अवहेलना

Thu, 19 Dec 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। उप निबंधक कार्यालय भवन निर्माण के विरोधमें अधिवक्ताओं ने धनघटा तहसील पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह सब जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव व पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि न्यायालय के निर्देश से ऊपर उठकर भवन का निर्माण अधिकारियों की तानाशाही की तस्वीर उजागर कर रहा है। कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा छेड़े गए संघर्ष की जीत होगी। विवादित भूमि पर उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण अवश्य रुकेगा। सभी अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून अपना कार्य करेगा। तानाशाही मानसिकता वाले अधिकारियों को कानून सबक सिखाएगा। कहा कि तहसील में न्यायिक अव्यवस्था पैदा हो रही उसके लिए तानाशाह मानसिकता वाले अधिकारी जिम्मेदार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें