फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के तीन अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में दरुआ जप्ती माफी निवासी प्रतिमा पत्नी सहदेव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच जुलाई की सुबह वह खेत में घास की निराई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के राजू, खेदू, मालती और एक अन्य युवक जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और कपड़े भी फट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में बगहिया निवासी विवाहिता सुमित्रा ने अपने पति दीपू, सास मालती, जेठ राजकुमार, जेठानी सरस्वती और देवर भोलू पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद अतिरिक्त धन की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर 25 नवंबर 2024 को घर से निकाल दिया गया और उसका स्त्रीधन भी छीन लिया गया। आरोपियों ने दोबारा घर में रखने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में मोहद्दीनपुर निवासी जुनैद अहमद ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद गांव के हकीकुल्लाह उर्फ डिब्बू ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां के साथ भी हाथापाई की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें