फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक घायल, बाइक में लगी आग

विज्ञापन
धु धु कर जलता वाहन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हादसे में युवक घायल, बाइक में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। नंदौर-बांसी मार्ग पर रानीपुर गांव के पास शनिवार शाम को कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के दौरान युवक की बाइक में आग लग गई। घायल को लोगों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। लोगों ने बाइक की आग बुझाई।
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के बेलवा ठकुराई गांव निवासी 28 वर्षीय उपेंद्र निषाद पुत्र रामसनेही शनिवार की शाम को बाइक से सांथा से नंदौर की ओर जा रहे थे। बखिरा क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उपेंद्र निषाद घायल हो गए। उसी दौरान उनकी बाइक में आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें