फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, सात घर जले

Thu, 15 Jun 2023 03:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।

सार

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेट की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से अहरा गांव में काफी नुकसान हुआ है, जिसके निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार योगेश पांडेय को भेजा गया है।
विज्ञापन
हैंसर के आहरा वार्ड में लगी आग को बुझााते लोग।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के हैंसर बाजार-धनघटा नगर पंचायत के अहरा वार्ड में बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब खाना बनाते समय गैस में रिसाव होने से आग लग गई। आग से गैस की टंकी फट गई और सात घरों को चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत के आगरा गांव में गुजराती देवी पत्नी लहुरी के घर में गैस में रिसाव होने के कारण रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इसके चलते अहरा गांव निवासी गुजराती देवी के साथ-साथ रामजीत, गुरुदयाल, रामनिवास, रामलाल, शेतभान और तूफानी का घर धू-धू कर जलने लगा।

इसे भी पढ़ें: डीएम-एसपी के मुताबिक कच्ची शराब पीने से मौत होने का नहीं मिला प्रकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेट की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से अहरा गांव में काफी नुकसान हुआ है, जिसके निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार योगेश पांडेय को भेजा गया है। जल्द ही अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री के साथ-साथ मुआवजा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें