फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख

Sat, 23 Mar 2024 01:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगो की घटना
विज्ञापन


- तीन घरो के लोग आगजनी से हो गए तबाह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बृहस्पतिवार की रात मेंहदावल थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बनकसिया अंतर्गत ग्राम नौगो में अज्ञात कारणों तीन झोपड़ी में आग लग गई। जिससे तीन परिवार तबाह हो गए। इस आग की घटना में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगो में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से से तीन झोपड़िया में आग लग गई। यह तीनों झोपड़ी आवासीय था। आधी रात को लगी अचानक आग से घर में रखे सामान जलकर राख हो गए। इसमें सो रहे लोग किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। इस आगजनी की घटना में राम अवतार गौड़, राजेश्वर तथा नंदू के मकान जलकर राख हो गए। गेहूं तथा चावल, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर, जेवर व नगदी समेत करीब दो लाख रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आगजनी की घटना से तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। सूचना के बाद भी मौके पर राजस्व की टीम तो नहीं पहुंची लेकिन बनकसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। गांव के लोगों का कहना है कि गांव के ही किसी शरारती व्यक्ति ने आधी रात को राम अवतार के मकान में आग लगाए और इसी से सेट दो अन्य छप्पर के मकान भी आग की लपटो की चपेट में आ गए। जिस घर में रखा सारा सामान जल गया। तीनों परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए। चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। इस आगजनी की घटना में तीनों परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। तीनों परिवार झोपड़ी में रहते थे और आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। आगजनी की घटना कैसे हुई इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें