बेलहरकला के वार्ड नं एक में जला हुआ घर । स्रोत - ग्रामीण
- फोटो : घटना स्थल पर जुटी भीड़।
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के एक युवक की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे रामकुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा समेत सारा सामान जल गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में सब कुछ जल गया। अगल बगल के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे दूसरे मकान में आग लगने से बच गया। राम कुमार के पास पूरा परिवार है और सभी इसी में रहते थे । लेकिन आग की घटना से सब कुछ बर्बाद हो गया। आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेकिन राजस्व विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद
बेलहरकला के वार्ड नं एक में जला हुआ घर । स्रोत - ग्रामीण- फोटो : घटना स्थल पर जुटी भीड़।