फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मरवट से बंतवार तक लगी आग, डंठल जलकर राख

Sun, 21 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलोमीटर तक लगी आग, गांव के लोगाें ने आग पर पाए काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र में अगलगी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को घोरांग और मरवट के बीच से उठी आग दो किलोमीटर की दूरी तय करके बतवार गांव के समीप पहुंच गई। गांव के लोग ट्रैक्टर से जुताई करके आग पर काबू पा सके।

रविवार के दोपहर मरवट सिवान में स्थित अपने खेत के डंठल में एक शख्स आग लगाकर घर चला गया। तेज पछुवा हवा आग में घी डालने का काम करते हुए आग को तेज गति के साथ फैलने में मदद करता रहा। तेजी के साथ बढ़ती हुई आग दो किलोमीटर की दूरी तय करके बंतवार गांव के समीप पहुंच गई। गांव की ओर बढ़ते हुए आग को जब लोग देखे तो आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं दिखा। ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुताई शुरू कर दिए। उसके बाद आग आगे नहीं बढ़ी। ग्रामीण बालमुकुंद, सोमनाथ, राम शंकर, रंजीत, राम सुंदर आदि ने बताया कि गेहूं की फसल तो कट चुकी थी। लेकिन भूसा नहीं बन पाया था।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जली

कांटे। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा में रविवार की सुबह लगभग दस बजे शाॅर्ट सर्किट से गांव के सीवान में अचानक आग लग गई। आग से मोहम्मद इस्माइल का आधा बीघा और पतिराम का एक बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया।

डंठल से लगी आग घर तक पहुंची, सिलिंडर फटने से छत उड़ा
मेंहदावल। रविवार को मेंहदावल क्षेत्र में आग से 70 बीघा डंठल जलकर राख हो गए वहीं आग आबादी के बीच पहुंचा और पांच झोपड़ी जल गए। अगलगी की घटना में घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे विस्फोट होने से घर का छत उड़ गया।
मेंहदावल नगर पंचायत के कांटी गांव में डंठल में भयंकर आग लग गया। तेज हवा के कारण डंठल की आग आबादी के करीब पहुंच गई। सूचना पर समय से फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आप पर काबू पाया। आग फैल कर बेदवलिया टड़वा गांव तक पहुंच गया जिसके कारण अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग बुझाई। जिसमें दो घर जलकर राख हो गए।
वहीं भरथुवा गांव में डंठल में लगी आग नौगो गांव तक पहुंच गई। जिससे तीन घरों में आग लग गया। घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर आग की चपेट में आ गया जिससे हुई विस्फोट में मकान का छत उड़ गया। बनकसिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


द्वार पूजा के दौरान पटाखे से लगी आग
धनघटा। क्षेत्र के खाजो गांव में शनिवार की रात द्वार पूजा के दौरान पटाखे से आग लग गई। जिससे घराती-बराती में भगदड़ बच गई। क्षेत्र के हरेवा गांव से शनिवार को खाजो गांव में बारात गई हुई थी। रात में करीब 11 बजे द्वार पूजा जब हो रहा था उसी समय पटाखे के चिंगारी गांव के झाड झखाड में आग लग गई। आग फैल कर विकराल रूप धारण कर ली। जिसे देख घराती और बाराती भागने लगे। लेकिन साहसी युवक आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। गांव वालों का कहना है कि गर्मी के मौसम पटाखा फोड़ना खतरे से खाली नहीं है। थोड़ी देर और आग न बुझाई गई होती तो पूरा गांव आग की चपेट में आ जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें