-बेलहर क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बेलहरकला क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर मोबाइल फोन मांगने गई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। इसके साथ ही महिला का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित की तहरीर पर बेलहरकला थाना पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए अपने तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि 14 फरवरी की दोपहर उसके पति भैरहवां दवा लेने के लिए गए थे। इस दौरान वह दुकान पर अकेली बैठी हुई थी। इसी बीच बगल का दुकानदार मोबाइल फोन मांगने आया। मोबाइल लेकर अपने दुकान पर लेकर चला गया। इसके बाद वह उसके पास मोबाइल फोन मांगने गई तो उसने उसे खींच लिया और दुकान के अंदर लेकर चला गया। उसने मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने पूरे घटना का वीडियो बना लिया। साथ ही किसी से बताने पर बच्चे व पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्जकर लिया है।