फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान टोला के केवटहिया निवासी राजेश कुमार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दवा लेने के लिए घर से निकले थे। अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीणों ने उनकी पत्नी मुन्निता को सूचना दी कि भटपुरवा मोड़ से दुर्गजोत की ओर लगभग 100 मीटर आगे सड़क किनारे उनके पति घायल अवस्था में पड़े हैं। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राजेश कुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी मुन्निता ने बेलहर कला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किसी अज्ञात वाहन ने उनके पति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें