फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शान-ओ-शौकत के साथ निकाला ताजिया का जुलूस

विज्ञापन
जुलूस में शामिल ताजिया।
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। जिले में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व परंपरा, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल के बीच मनाया गया। दसवीं मुहर्रम के मौके पर अकीदतमंदों ने रोजा रखा और शोहदाए कर्बला की कुर्बानी को याद करते हुए गम का इजहार किया। खलीलाबाद में विधियानी और मुखलिसपुर ओवरब्रिज होते हुए ताजिया जुलूस निकाला गया। दुधारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए परसाशेख पहुंचे। यहां आसपास के गांवों के लोग एकत्रित हुए और मातमी माहौल के बीच ताजिया को परसाशेख कर्बला में दफन किया गया। ताजिया जुलूस में छंगुरिया, बगुलिया, छपिया, आनंद राय, मदना, मोहम्मदगढ़, अहिरौली, दशावां, भरवलिया, बूधन, परसाशेख समेत कई गांवों के अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने कर्बला के शहीदों की याद में दुआ की और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। वहीं सालेहपुर कर्बला में भी ताजिया दफन की गई। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। धनघटा संवाद के अनुसार क्षेत्र के नावन खुर्द, नेतवापुर, हैंसर बाजार, अहरा, रुपिन, बन्डा बाजार, मिठना, धनघटा, उमरिया बाजार, बालमपुर, चपरा पूर्वी, डिहवा बाजार, शनिचरा बाजार, टाडा, लोहरैया, प्रजापतीपुर आदि स्थानों पर बनाई गई ताजिया शांतिपूर्वक कर्बला तक पहुंचाई गईं। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें