फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ताल की भूमि से बेदखली आदेश के बावजूद नहीं हुआ कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम मुठही कला के निकट ढड़वा ताल की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जारी बेदखली आदेश छह माह बाद भी फाइलों में धूल फांक रहा है। अवैध कब्जे को खाली कराने के यह आदेश तहसीलदार धनघटा ने अगस्त 2025 में दिया था। लेकिन उसके बाद भी ताल की भूमि अवैध कब्जे का शिकार बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एसडीएम धनघटा से शिकायत की है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

मुठही कला गांव के सिवान में ढड़वा ताल की जमीन 308/0.655 हेक्टेयर भूमि पर ग्राम मुठही कला गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण कार्य किया है। इसे लेकर शिकायतकर्ता सुबास सिंह ने तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल किया। जिस पर हल्का लेखपाल की जांच रिपोर्ट में ताल की जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ नोटिस जारी की गई। लेकिन नोटिस पर कोई जवाब न मिलने पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। लेखपाल की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए तहसीलदार न्यायालय द्वारा 12 जून 2025 को जारी आदेश में कहा गया कि ग्राम मुठहीकला में भूखंड से बेदखल कर जुर्माना वसूला जाए। अवैध कब्जाधारकों को बेदखल करने के लिए संबंधित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल की प्रति भेजी गई। लेकिन जारी आदेश का छह माह बाद भी पालन नही हुआ। शिकायतकर्ता की गुहार पर एसडीएम धनघटा ने तहसीलदार धनघटा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें