संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा शास्त्रीनगर मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मिलने पर मारपीट के आरोपी पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में पीड़िता निशा वर्मा ने जानकारी दिया कि 17 फरवरी को समय 3.30 बजे उनके घर के बगल के धीरेंद्र, सुरेन्द्र अनायास उनको गाली देने लगे और मना करने पर पिटने लगे।
घटना देखकर जब बीच बचाव में आए लोगों को भी मारते हुए हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।