फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवध राज ने कॉलेज के प्रबंधक, उनके पिता व एक अन्य के खिलाफ सुविधा शुल्क वसूलने पर विरोध पर करने व बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवध राज ने प्रबंधक रविशंकर पांडेय, उनके पिता अरुण कुमार पांडेय व एक अन्य के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन का अंक देने के नाम पर मना करने के बाद भी छह सौ रुपये सुविधा शुल्क वसूला गया।
14 फरवरी को यह लोग गोलबंद होकर विद्यालय परिसर में स्थित मेरे कार्यालय में आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने के लिए दौड़ाया। जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि विद्यालय की सभी निधियों के खातों से संबंधित पासबुक, चेक बुक प्रबंधक उठा ले गए और हमसे जबरन हस्ताक्षर कराकर फंड से मनमानी निकासी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि दबाव डाला जा रहा है कि इस्तीफा देकर यहां से हम चले जाएं। एसओ ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी प्रबंधक व अन्य के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें