फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छपिया पराग भूमि विवाद में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के छपिया पराग में चल रहे भूमि विवाद के मामले में बुजुर्ग महिला विद्या देवी के दामाद राजकुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर विनोद तिवारी सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तहरीर में आरोप है कि विद्या देवी के नाम से छपिया पराग में भूमि है। यह भूमि छपिया पराग के ही विनोद तिवारी को बटाई पर दी गई थी।
20 अप्रैल को बटाई का तय 15 हजार रुपये लेने विनोद तिवारी के पास राजकुमार गए। आरोप है कि पैसा मांगने पर विनोद तिवारी गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उनके भाई परमात्मा तिवारी व पुत्र अभिषेक तिवारी मारने के लिए दौड़ पड़े। इन तीनों नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं छपिया पराग गांव में बुजुर्ग विद्या देवी व विनोद तिवारी के बीच में चल रहे भूमि विवाद प्रकरण की बृहस्पतिवार को जांच शुरू हो गई। एसडीएम अरुण कुमार, तहसीलदार अल्पिका वर्मा मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों से भूमि के कब्जा व बटाईदारी के संदर्भ में पूछताछ की गई।
इस दौरान भूमि का नक्शा भी देखा गया। जांच में पूरी तरह से मामला स्पष्ट नहीं हो पाया। इस दौरान ग्रामीणों ने बयान दर्ज कराए। प्रशासन अभी इस पूरे मामले की जांच में जुटा है।
उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विद्या देवी ने पूर्व में विनोद तिवारी को बटाई पर भूमि दी थी, लेकिन उन्होंने अब अपनी भूमि किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री बैनामा कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ लोगों की नदी में भूमि विलीन हुई है, लेकिन किस की भूमि नदी में गई है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित बुजुर्ग महिला के दामाद की तहरीर पर बटाई पर दी गई खेती की रकम न देने, धमकी आदि के आरोप प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें