फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी में मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के रेरुआ गांव में शादी के दौरान गाली और कहासुनी को लेकर मारपीट की घटना हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेलहरखुर्द निवासी महेंद्रनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 मई की रात करीब नौ बजे अपने भाई गजेंद्रनाथ यादव और गांव के महेंद्र यादव के साथ रेऊ गांव में एक शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गांव निवासी चंद्रभान, सत्यम और शनि ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे और घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों को चोटें आईं।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें