संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में शिथिलता और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई न होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान थाना मेंहदावल, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल और महिला थाना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रत्येक प्रार्थनापत्र का निस्तारण निष्पक्षता व गुणवत्ता के साथ किया जाए। संवाद