फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत सात पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र निवासी पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र की मुड़ियारी गांव निवासी मनीषा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई 2023 को उसकी शादी गोरखपुर के थाना भीटी रावत स्थित भरपुरवा गांव के हरिकेश से हुई। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो परिवार के लोग और दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता मनीषा ने मायके जाकर पिता को सारी बात बताई।
पिता और दहेज देने में असमर्थता जताते हुए बेटी को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे, जहां पति हरिकेश, ससुर धर्मराज, सास द्रोपदी, देवर रामकेश, ननद राधिका, जेठ राकेश और ननदोई अनिल ने मनीषा और उसके पिता रामकृष्ण को दहेज का एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल न देने के चलते उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत सात अन्य पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें