फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलने लगी औद्याेगिक क्षेत्र की तस्वीर, चकाचक सड़कों के साथ बेहतर होगी सफाई

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में बनाने के लिए सड़क पर गिराई गई गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है। यहां पर सात सड़कों के निर्माण के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इससे यहां के उद्यमियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी के नए भवन का भी निर्माण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 1973- 74 में खलीलाबाद में औद्योगिक विकास निगम की स्थापना की गई थी। औद्योगिक क्षेत्र में 272 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई। बुनियादी सुविधाओं औ उपेक्षा के चलते एक- एक कर 121 इकाइयां बंद हो गई, जबकि 151 औद्योगिक इकाइयां चल रहीं हैं। यह क्षेत्र सीमा विस्तार में नगर पालिका में शामिल हो गया और यहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन के पास रहीं, लेकिन साफ-सफाई से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए शासन ने यहां की व्यवस्था की जिम्म्मेदारी नगर पालिका से लेकर यूपीसीडा को सौंप दी।
इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने, पथ प्रकाश की व्यवस्था करने तथा पार्क के निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें से पांच करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही यहां की सड़कें चकाचक हो जाएंगी। इसके साथ ही बगहिया जाने वाले मार्ग पर नाला का भी निर्माण कराया गया है। साफ- सफाई के लिए करीब दो करोड़ का टेंडर हुआ है, इसके तहत डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

000000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में मनोरंजन के लिए पार्क और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही जाम पड़ी नालियों की सफाई भी होना आवश्यक है।
-पवन सर्राफ, उद्यमी
0000000000
औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी निर्माण कराया जाना चाहिए, हालांकि अभी बंद पड़ी एक इकाई में चौकी चल रही है, लेकिन पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसके साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी अभी ठीक नहीं है।
-जय प्रकाश पांडेय, उद्यमी
00000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में सात सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस चौकी के निर्माण की तैयारी है। साफ-सफाई के लिए कदम उठाए गए हैं। कुछ दिनों में काफी हद तक समस्याओं का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन

-राजकुमार शर्मा, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें