संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्य विकास अधिकारी को मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने से उनमें असंतोष है।
जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम और जिला महामंत्री सूरज ने सौंपे मांग पत्र में कहा कि कुछ स्थानों पर सफाई कर्मचारियों से सफाई के दौरान फोटो और वीडियो भेजने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जबकि शासनादेश में ऐसी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संघ पूर्व महामंत्री नरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संवाद