फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला प्लंबर का शव

Fri, 14 Feb 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मनोज कन्नौजिया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित देसी शराब की दुकान के निकट एक प्लंबर मिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विश्वनाथपुर मार्ग पर नगर पंचायत हरिहरपुर अंधेरी बाग चौराहे के निकट देसी शराब दुकान के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे नाली में संदिग्ध परिस्थियों में औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
युवक की पहचान मनोज कन्नौजिया (30) पुत्र स्व. सूरत निवासी हरिहरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन सूर्यनगर के रूप में हुई है। युवक प्लंबर मिस्त्री था। मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। महुली थाने के थानाध्यक्ष श्याममोहन ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें