बेलहर। क्षेत्र के सांथा में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सांथा पहुंचाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दिए गए तहरीर में कमलेश पुत्र रामसवारे ने लिखा है कि मंगलवार को जमीन बंटवारे का काम चल रहा था। इसी बीच कुछ कहासुनी हो। गई जिसके बाद दूसरे पक्ष के मेवालाल, बृजेश, गोविंद, श्रवण कुमार, पूजा व सुधा गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। इसमें कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले सीएचसी सांथा ले गए जहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तहरीर बेलहर थाने पर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस संबंध में सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि छह आरोपितों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।