धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायतपत्र मिलने पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मुठही खुर्द गांव निवासी निरहू शर्मा ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 21 मार्च की रात आठ बजे पुरानी रंजिश में गांव के ही पटीदार प्रदीप, राहुल, विष्णु व रीना देवी गाली देते हुए मारे-पीटे। साथ ही घर का दरवाजा, अलमारी, बेड़, बाॅक्स आदि तोड़ दिए। बचाव में आए बेटे सूरज को भी मारा-पीटा। पुलिस ने मामले में चारों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।