फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नल पर पानी भरने के विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैयाडाड़ में नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ सतीश कुमार सिंह बताया कि पीड़िता डेबा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे वह नल पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान गांव के सर्वजीत पुत्र ब्रह्मदेव, चांदनी देवी पत्नी सर्वजीत और कोइली देवी पत्नी ब्रह्मदेव से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोग उनके दरवाजे पर आ गए और गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में डेबा देवी और उनके ससुर चनरजीत को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और उनके बेटे को भी धमकाया। एसओ ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें