फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 22 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद सहित विभिन्न उपकेंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस दौरान 22 पात्रों का कार्ड बनाया गया है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को सीएचसी खलीलाबाद सहित स्वास्थ्य उपकेंद्र गिरधरपुर, गड़सरपार, कर्री, विश्वनाथपुर, डड़वा आदि पर शिविर लगाकर सीएचओ के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो लोग आयुष्मान योजना के पात्र हैं, वह सीएचसी या स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। सीएचसी पर बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें