धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव में रास्ते के विवाद में पटीदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आठ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक खेवसिया गांव निवासी सुशीला देवी ने शिकायत में बताया कि 21 मार्च की सुबह आठ बजे रास्ते के विवाद को लेकर पटीदार सुबाषचंद्र, लालपरी, देवचंद, कुसुम देवी गाली देते हुए मारे-पीटे। बीच-बचाव में आए अन्य लोगों को भी मारा-पीटा। इस घटना के दौरान उनका मंगलसूत्र व ज्ञानचंद के गले की माला कहीं गायब हो गया। वहीं दूसरे पक्ष की कुसुम ने मामले में विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ज्ञानचंद, सुशीला, विशाल और लक्ष्मी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में आठों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मारपीट की घटना में घायलों को मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए पुलिस निगरानी में अस्पताल भेज दिया।