बखिरा। देवकली गांव में उलाहना देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
बलिन्दर पुत्र रंगीलाल निवासी देवकली ने बताया है कि तीन नवंबर की रात दस बजे उलाहना देने से नाराज होकर गांव के जितेन्द्र, बालेन्द्र, सत्येन्द्र व विशाल ने लाठी-डंडे से मारे-पीटे। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई धर्मेन्द्र और पन्नेलाल, नागेन्द्र व बसंतराम से भी विरोधियों ने मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष से देवकली निवासी बालेन्द्र पुत्र रामस्वरूप ने आरोप लगाया है कि तीन नवंबर की रात 10:50 बजे भंडारे के दौरान उलाहना को लेकर गांव के मनीराम यादव, विवेक, धमेंन्द्र यादव और राघवेन्द्र ने मुझे और बड़े भाई जितेन्द्र को लाठी-डंडे से मारा-पीटा।